Breaking News

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलें लेकर विधानसभा पहुुंच गए विधायक

- किसानों को मिले प्रभावित फसलों के नुकसान का मुआवजा मिले : लूथरा
रायसिंहनगर। विधायक बलवीरसिंह लूथरा पिछले दिनों ओलावृष्टि से खराब हुई सरसों की फसल के साथ सोमवार को राजस्थान विधानसभा में पहुंच गए।
विधायक लूथरा ने सदन में राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरसों व चने की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। गंगानगर जिला प्रशासन द्वारा सही प्रकार से सर्वे नहीं किया जा रहा है। फसलों का नुकसान अधिक हुआ है जबकि प्रशासन का नुकसान का आकलन कम दिखा रहा है।
उन्होंने बताया कि रायसिंहनगर  विधानसभा क्षेत्र के गांव ठंडी, 10 एनपी, 11 एनपी, 12एनपी, 13 एनपी, श्यामगढ़ ,61एनपी, 62एनपी, 40पीएस, 41पीएस, 42पीएस, 43पीएस,  खीचिंया सहित भातीवाला, 7एपीडी, 8 एपीडी, 9 एपीडी,10 एपीडी, 11एपीडी, 12एपीडी, 13 एपीडी सहित विभिन्न गांवों में हुए नुकसान का जल्दी से जल्दी पुन: सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए। सरकार ने अभी तक न तो किसानों का कर्जा माफ किया है। ऊपर से ओलावृष्टि से फसलें खराब होने के कारण किसान दोहरी मार झेल रहा है। कई किसानों ने फसलों का बीमा भी नहीं करवाया है। साथ ही कई किसानों ने ठेके पर भूमि लेकर खेती की है। उन्होंने अतिशीघ्र सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाये। इस मौके पर वेदप्रकाश ठण्डी, अवि दानेवालिया, टीटू बग्गा सहित अन्य रहे।


No comments