बहुमत के साथ लौटेगी भाजपा
- प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया एकजुटता का आह्वान
श्रीगंगानगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने शनिवार दोपहर यहां एक रिजोर्ट में गंगानगर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में एकजुटता का आह्वान करते हुए केन्द्र में फिर से बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की योजनाओं को उपलब्धियां बताते हुए मतदाताओं के बीच जाकर प्रचार-प्रसार करने ओर भाजपा के लिए माहौल बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस व अन्य दलों के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकारें ठोस निर्णय नहीं ले सकती। भाजपा ही वर्तमान में देशहित के लिए कार्य कर सकती है। बहुमत के साथ आई भाजपा सरकार ने देश और देश की जनता के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। जिसका लाभ आने वाले समय में जनता को मिलेगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, सांसद निहालचंद आदि मंचासीन थे। इससे पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से अंधविद्यालय के पास प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का स्वागत किया गया।

No comments