Breaking News

चिमटे से दागी महिला की हालत स्थिर

श्रीगंगानगर। गजसिंहपुर कस्बे में इलाज के नाम पर गर्म चिमटों से दागी गई महिला की हालत स्थिर है।
फिलहाल उसका जिला राजकीय चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। दो एमएल नाथांवाली की नेहरु कॉलोनी निवासी बनवारीलाल ने बताया कि उसकी पुत्री सुनीता की शादी गजसिंहपुर के 13 आरबी गांव निवासी आशाराम से हुई है। दो दिन पहले ससुराल से सूचना मिली कि सुनीता जल गई है। मौके पर जाकर देखा तो उसके शरीर पर जलने के निशान हैं। पता चला है कि ससुराल वालों के कहने पर तांत्रिक ने उपचार के बहाने से गर्म चिमटों से सुनीता को दागा। हालत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।


No comments