जीएसटी दरों में कमी के लाभ को उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं
श्रीगंगानगर। केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर कार्यशाला का आयोजन सहायक आयुक्त सुरेश के. मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें राज्य वस्तु एवं सेवाकर कार्यालय से ललित पारीक एवं राज्य कर अधिकारी संजय अरोड़ा तथा सेवा कर अधिकारियों, विभिन्न इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, व्यापारियों ने भाग लिया। इस मौके पर सुरेश मीणा ने जी.एस.टी. व ई-वे बिल की सामान्य जानकारी दी तथा जी.एस.टी. की दरों में कमी के लाभ को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने हेतु करदाताओं से आग्रह किया। इसके अलावा बी.एस. सोलंकी, अधीक्षक, केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर संभाग-एच, श्रीगंगानगर ने ई-वे बिल के सम्बन्ध में आये परिवर्तन और उपभोक्ता वस्तुओं के जी.एस.टी. दर में आई कमी को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने व जी.एस.टी. रिटर्न समय पर फाइन करने हेतु निवेदन किया। धीरज शुक्ला, अधीक्षक ने आई.टी.सी. में दिनांक 01.02.2019 से आये नये परिवर्तन की जानकारी दी। साथ ही हेमन्त वर्मा, संजय अरोड़ा ने भी विचार रखे।

No comments