Breaking News

पालिका बैठक में 23.8 करोड़ का बजट प्रस्ताव

- विकास कार्यों सहित विभिन्न मदों पर खर्च की जाएगी राशि
रायसिंहनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक पालिका अध्यक्ष विमला देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आगामी वित्त वर्ष को लेकर नगर पालिका द्वारा सर्वसम्मति से 23 करोड़ 8 लाख 58 हजार का बजट प्रस्ताव पास किया गया है। हालांकि कुछ पार्षदों ने बजट पास करने से इंकार कर दिया था। आज की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के मुकाबले बजट 12 प्रतिशत अधिक प्रस्तावित किया गया है। पिछली बजट बैठक में 24 करोड 21 लाख 67 हजार रुपये का बजट प्रस्ताव पास किया गया था।
बैठक के दौरान वार्ड नंबर आठ के पार्षद सुरेश कुमार द्वारा सुलभ शौचालय द्वारा महिलाओं से राशि वसूलने के मामले में अपनी शिकायत रखी गई, जिस पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। वार्ड नंबर 19 के पार्षद संत लाल मेघवाल ने पुरानी धानमंडी के पीडो से अतिकमण हटाने की मांग रखी। जिस पर अधिकारियों ने जल्द ही अभियान चलाने का आश्वासन दिया।
वहीं नगर पालिका द्वारा खाली पड़े भूखंडों पर सूचनापट्ट लगाने पर सहमति बनी। बोर्ड बैठक शुरू होने से पूर्व पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी दी गई।
पहली बैठक में नहीं पहुंचे विधायक
सत्ता परिवर्तन के बाद नगर पालिका बोर्ड की रखी पहले ही बैठक में विधायक बलवीर सिंह लूथरा उपस्थित नहीं हुए। पूर्व में विधानसभा सत्र के कारण बैठक नहीं रखी गई थी। इससे पहले 14 फरवरी को रखी बैठक विधायक के विधान सभा होने के कारण नहीं हो पाई थी। आज की बैठक में विधायक बलवीर सिंह लूथरा उपस्थित नहीं हुए।
खाली होने लगे हैं अधिकतर अधिकारियों के पद
स्थानीय नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी रवि कुमार शर्मा का स्थानांतरण देर रात हो गया। उनके साथ सहायक अभियंता को भी देर रात एपीओ कर दिया। इससे पूर्व कनिष्क अभियंता को भी एपीओ कर दिया गया था। लेखा सहायक प्रमोद जाट को भी गत दिनों कर्मचारियों के साथ विवाद के चलते सस्पेंड कर दिया गया था। लगातार नगर पालिका में अधिकारी कर्मचारियों के पद रिक्त हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण नगर पालिका में अधिकारी स्थाई तौर पर कार्य नहीं कर पा रहे हैं।


No comments