Breaking News

केन्द्र सरकार का चुनावी बजट सराहनीय

श्रीगंगानगर। केन्द्र सरकार द्वारा शुक्रवार को अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया गया। इसमें मध्यम वर्गीय परिवारों, किसानों, व्यापारियों से लेकर महिलाओं तक सबको राहत देने का प्रयास किया है। एसबीटी ने इस बारे में चर्चा की तो सबने बजट को लोकलुभावन बताया।
बजट को आमजन के लिए बढिया बताते हुए कर सलाहकार रवि गुप्ता ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 5 लाख रुपए तक कर में छूट दी गई है। 5 से 10 लाख रुपए तक 20 और 10 लाख रुपए से अधिक आय वाले उपभोक्तओं को 30 प्रतिशत कर देना होगा। नौकरी सेलेरी स्टैंडर्ड डीडिक्शन 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया गया है। किराए पर टीडीएस 24000 से अधिक और 40,000 के बैंक ब्याज पर कोई कर नहीं लगेगा।
प्रस्तुत आम बजट को लोक-लुभावन बताते हुए सीए दीपक गोल्याण ने कहा कि चुनावी बजट है। उन्होंने बताया कि 5 लाख तक आयकर छूट सिर्फ उन्हें ही मिलेगी जिनकी आय 5 लाख तक है। पांच लाख से अधिक आय होने पर मौजूदा स्लैब देय होगा। 5 लाख रुपए तक की आय वालों को कर में 12,500 और 3 प्रतिशत की सेविंग का लाभ मिलेगा। 2 हैक्टेयर जमीन पर खेती करने वाले किसानों के खाते में सीधे 6000 रुपए केन्द्र सरकार द्वारा जमा करवाए जाएंगे। अंतरिम बजट सबको लाभ देने के लिए बनाया है। बजट को लाभकारी बताते हुए गंगानगर टे्रडर्स एसोसिएशन के सचिव विनय जिन्दल ने कहा कि इनकम टैक्स की सीमा 2.50 लाख से बढाकर 5 लाख करने से करदाताओं को राहत मिलेगी। मोदी सरकार का सराहनीय कदम है। किसानों के खाते मेें 6 हजार रुपए जमा कराने को अच्छा बताते हुए उन्होंने कहा कि कृषि उपकरणों, उर्वरक पर सब्सिडी मिलनी चाहिए थी। पशु, मत्स्य पालन करने पर किसानों को छूट देना भी सही निर्णय है।


No comments