Breaking News

जेट एयरवेज का संकट बढ़ा, 7 और विमान खड़े हुए

नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइंस कंपनी जेट एयरवेज ने बुधवार को बताया कि किराया न चुका पाने के कारण उसके सात और विमान खड़े हो गए हैं। विमानों का किराया भुगतान करने में नकाम होने के कारण इस महीने अब तक कंपनी के लगभग 13 विमान खड़े हो चुके हैं। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में जेट एयरवेज ने कहा, 'विमानों को पट्टे पर देने वाली कंपनियों का बकाया न चुका पाने के कारण कंपनी को सात और विमान खड़े करने पड़े हैं। ' कंपनी ने कहा कि वह विमानों को पट्टे पर देने वाली कंपनियों के साथ लगातार बातचीत कर रही है और पैसे जुटाने को लेकर किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत करा रही है।


No comments