आयकर विभाग ने एक प्रमुख संगठन के मुखिया के कश्मीर
-दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आतंकवाद वित्त पोषण और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर एक प्रमुख संगठन के मुखिया के ठिकानों पर बुधवार को 'छापेमारीÓ की। विभाग ने किसी संगठन या व्यक्ति के नाम का उल्लेख किये बगैर जानकारी दी कि उसने इस संगठन प्रमुख के कश्मीर घाटी स्थित चार और राष्ट्रीय राजधानी के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि संलिप्त लोगों में नईम खान शामिल हैं। उन्हें 2017 में हुर्रियत से निलंबित किया गया था। विभाग ने बयान जारी कर कहा है, आयकर विभाग ने आज एक प्रमुख संगठन के प्रमुख के खिलाफ तलाशी की संवेदनशील कार्रवाई की, जो अपने सहयोगियों के साथ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में कथित तौर पर संलिप्त है। विभाग ने कहा, तलाशी कार्रवाई के दौरान खनन, होटल इत्यादि कारोबार से बड़े पैमाने पर अघोषित वित्तीय लेनदेन के बारे में विश्वस्त साक्ष्य मिले हैं।

No comments