Breaking News

राहु और केतु 7 मार्च को बदलेंगे अपनी चाल

- विभिन्न राशियों के जातक होंगे प्रभावित, पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव
श्रीगंगानगर। राहु और केतु अब राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह राशि परिवर्तन सात मार्च को होगा। इस दिन राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में प्रवेश करेंगे। राहु और केतु के राशि बदलने से विभिन्न राशियों के जातक प्रभावित होंगे। समस्त राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
पंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि राहु और केतु अठारह महीनों के बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इससे पहले राहु और केतु ने 18 अगस्त 2017 को राशि परिवर्तन किया था। तब राहु ने कर्क तथा केतु ने मकर राशि में प्रवेश किया था। वह अभी इन्हीं राशियों में विचरण कर रहे हैं। सात मार्च को राहु कर्क राशि से मिथुन में और केतु मकर से धनु राशि में जाएंगे। उन्होंने बताया कि राहु और केतु ग्रहों को पाप ग्रह का दर्जा दिया गया है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय अमृतपान के कारण इस ग्रह का सिर भगवान विष्णु ने छेदन कर दिया था, परंतु अमृत पान के कारण ये दोनों नष्ट नहीं हुए। दोनों ग्रह अलग अलग अस्तित्व में विद्यमान हो गए जो वक्र गति में चलायमान रहते हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को दिशा व अंतर दशा में भिन्न भिन्न प्रकार से प्रभावित करते हैं।  
जानिए किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव?
राहु और केतु के राशि बदलने से विभिन्न राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेंगा। मेष राशि के जातकों को  पराक्रम में हानि, भाइयों में मतभेद की आशंका रहेगी। वृषभ राशि के जाजकों को धन हानि, स्वास्थ्य में शिथिलता संभव है। मिथनु राशि वालों को  स्वास्थ्य में उलझनें, व्यावसायिक परेशानी व तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कर्क वालों को धन लाभ, धर्म लाभ और तीर्थ यात्रा का संयोग बनेगा।  सिंह राशि के जातकों को लाभ में कमी, अधिकारी वर्ग में मधुरता और मिश्रित फल का योग है। कन्या राशि वालों को कामकाज में अवरोध, राजकीय परेशानी व शत्रु बाधा का सामना करना पड़ सकता है। तुला वालों को भाग्योन्नति में रुकावट, धर्म-कर्म में अवरोध के साथ बाधा की आशंका रहेगी। वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य में लाभ, राज में दबदबा और आर्थिक लाभ होगा। धनु राशि वालों को पारिवारिक तनाव के साथ गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है लेकिन व्यवसाय में लाभ के आसार हैं। मकर वालों को शत्रु पर विजय, न्यायिक कार्य में सफलता व अन्य लाभ होंगे। कुंभ वालों को संतान को लेकर चिंता, कॅरिअर में अस्थिरता के योग हैं। मीन जातकों को वाहन से सावधानी रखनी होगी। उन्हें भूमि लाभ के साथ मिश्रित फल का योग बन रहा है।

No comments