कल से किसानों के खाते में आएंगे 6 हजार रुपए
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। देशभर में कल से किसानों के खाते में छ: हजार आने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए दो हैक्टर की भूमि वाला किसान ही पात्र होगा। आज उच्चाधिकारियों ने वीडियो काँफ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन को इसकी पूरी जानकारी दे दी है।
कल जिला मुख्यालय स्थित कृषि अनुंसधान केन्द्र में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मौके पर ही कई किसानों को 6 हजार रु. की राशि के चैक दिए जाएंगे। आज उच्चाधिकारियों ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वे इस योजना के पात्र व्यक्तियों को योजना के बारे में पूरी जानकारी दें। जिस किसी भी किसान के पास दो हैक्टर तक भूमि है, वह इस योजना में शामिल हो सकता है। ई-मित्रा के माध्यम से सरकार ने यह व्यवस्था करवाई है। यहां आवेदन करने के बाद तुरंत सम्बंधित किसान के खाते में इस योजना के तहत राशि आ जाएगी। इस अवसर पर जिला कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते भी उपस्थित थे। योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नीरज कुमार पवन को लगाया गया है।

No comments