सादुलशहर पालिका में 38 करोड़ का बजट पारित
- साधारण सभा की बैठक में सभी प्रस्ताव पास
सादुलशहर । नगर पालिका की बजट बैठक शनिवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष विशन कुमार जिनागल की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2019-20 का 38 करोड़ 13 लाख 83 हजार रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक में विधायक जगदीश चन्द्र जांगिड़ विशेष रूप से उपस्थित थे। बजट पालिका ईओ सत्यनारायण स्वामी व लेखाधिकारी बलकरण सिंह कैंथ ने रखा। इस बार का बजट गत सत्र के बजट से करीब चार करोड़ रुपए अधिक का है। लेखाधिकारी बलकरण सिंह कैंथ ने बताया कि बजट में अढाई करोड़ रुपये सीसी सड़कों के निर्माण पर, 28 लाख रुपए पार्क के सौन्दर्यकरण, 15 लाख रुपए सामुदायिक भवन पर, 10 लाख रुपए डामर सड़क पर, 20 लाख रुपए पुलिया निर्माण पर व एक करोड़ रुपए इंटरलोकिग पर खर्च करने का प्रवधान रखा गया। इसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बजट बैठक के तुरन्त बाद पालिका संचालन मण्डल की साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष विशन कुमार जिनागल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन ईओ सत्यनारायण स्वामीं ने किया। बैठक में विधायक जगदीश चन्द्र जांगिड़ विशेष रूप से उपस्थित थे। ईओ ने बैठक के प्रस्तावों को रखा। इसमें सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। बैठक में नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता महेताब सिंह गुरिया, दौलतराम चालियां, अमन मक्कड़, ममता धींगड़ा, पृथ्वी सिंह आदि ने अपने वार्डों में निर्माण कार्यों में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। साथ ही पालिका क्षेत्र में हुए विकास कार्यों में घटिया निर्माण करने के आरोप भी लगाए। इस पर विधायक जगदीश चन्द्र जांगिड़ ने कहा कि घटिया निर्माण कार्यों की जांच करवाई जायेगी। बैठक में उपाध्यक्ष रामावतार यादव, पार्षद नरेन्द्र खीचड़, जसविन्द्र सिंह, स्वरूप जांगू, मीनाक्षी अग्रवाल, अशोक वधवा, ललित वाल्मीकि, सुनीता बागड़ी, सुनील यादव, सुरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

No comments