धारा 370 समाप्त करने को लेकर निकाली रैली
श्रीगंगानगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए आज अनेक विद्यार्थियों ने रैली निकाली तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही, धारा 370 को समाप्त करने की पुरजोर मांग की। अम्बेडकर कॉलेज के छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष दीपक मेव, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हेमंत रासरानिया, बलजिन्द्र सैनी, नरेन्द्र दायमा, मनीष गर्ग, मोहित शर्मा, मुकेश भार्गव सहित अनेक विद्यार्थियों ने अम्बेडकर कॉलेज में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए गोलबाजार तक रैली निकाली। यहां से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा कि धारा 370 को समाप्त करना जरूरी है।

No comments