स्वाइन फ्लू से में दो और मौतें, हिमाचल में मृतकों की संख्या पहुंची 16
नईदिल्ली। हिमाचल में स्वाइन फ्लू का मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. दो और मरीजों की जान चली गई है. अब तक पूरे प्रदेश भर में इस बीमारी ने 16 लोगों की जान ले ली है. ताजा मामले शिमला से जुड़े हैं. इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में सोमवार को भर्ती दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया है. आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू से सातवीं मौत हुई है. इसके अलावा, 15 नए मामले सामने आने से सूबे में पीडि़तों की संख्या 110 हो गई है. बताया जा रहा है कि आईजीएमसी शिमला में एक कर्मचारी भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है, इससे हड़कंप मचा हुआ है. आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज, सीआरआई कसौली में अब तक 335 मरीजों के टेस्ट किए गए. शिमला के पंथाघाटी के 92 वर्षीय बुजुर्ग को 30 जनवरी को आईजीएमसी अस्पताल लाया था. यहां स्वाइन फ्लू का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. आइसोलेशन वार्ड में दाखिल बुजुर्ग की सोमवार सुबह मौत हो गई. वहीं, सोलन के कसौली निवासी 42 वर्षीय शख्स को भी सोमवार को ही आईजीएमसी लाया गया था, जिसने दोपहर को दम तोड़ दिया. आईजीएमसी में बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या सात पहुंच चुकी है. इसमें ज्यादातर मतृक अन्य जिलों से हैं.

No comments