मारपीट में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा, मामला हत्या में तब्दील
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी के श्यामनगर में सिकलीगर मौहल्ले में चार दिन पूर्व मारपीट में घायल हुए अधेड़ ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऐसे में मारपीट का मामला हत्या में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
पुरानी आबादी पुलिस ने बताया कि 17 जनवरी को श्यामनगर में हुई मारपीट में 50 वर्षीय श्रवण सिंह पुत्र दलीप सिंह सिकलीगर घायल हो गया था। पुलिस ने श्रवण सिंह के भाई जापान सिंह सिकलीगर की रिपोर्ट पर मारपीट के आरोप में अर्जुन सिंह, संदीप व रवि सिंह तीनों पुत्र गुरदीप सिंह सिकलीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। श्रवण सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। श्रवण सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां रविवार को इलाज के दौरान श्रवण सिंह ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष पड़ौसी हैं। 17 नवम्बर को सिकलीगर मौहल्ले में ही गुरूद्वारा के निकट झगड़ा हो गया था। आरोपियों ने श्रवण सिंह के साथ लातघुसों से मारपीट की। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। श्रवण सिंह की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम बीकानेर गई थी। वहां पोस्टमार्टम करवा दिया गया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

No comments