समाजसेवी के रूप में सदैव याद किए जाएंगे सीए प्रदीप अग्रवाल : चांडक
श्रीगंगानगर। अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य सीए प्रदीप अग्रवाल का मंगलवार रात लगभग 12:00 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में उपचाराधीन थे। कांग्रेसी नेता अशोक चांडक ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। चांडक ने प्रदीप अग्रवाल के निधन को इस इलाके के साथ साथ अपने लिए निजी क्षति बताते हुए उनके परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
अशोक चांडक के अनुसार सीए प्रदीप अग्रवाल समाजसेवी के रूप में भी इस क्षेत्र में सदैव याद किए जाएंगे। प्रदीप अग्रवाल का गोविंदपुरा स्थित गौशाला की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र के अनेक बच्चों को सहयोग देकर पढ़ाया तथा इन बच्चों को विभिन्न संस्थानों में अकाउंटेंट के रूप में रोजगार भी दिलवाया। इसके साथ साथ अनेक बच्चों को वाणिज्य विषय की शिक्षा दिलाते हुए उन्हें सीए की परीक्षा में बैठाकर सीए बनने में भी अपनी ओर से मदद की। अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं और पावन धाम तथा चिंतपूर्णी मंदिर की स्थापना में भी उनका विशेष योगदान रहा। वह धार्मिक प्रवृत्ति के और स्पष्ट वादी व्यक्ति थे।

No comments