कार्यकर्ताओं की सलाह से होंगे विकास कार्य, तबादले भी उन्हीं की सिफारिश पर
- श्रीगंगानगर जिले के कार्यकर्ताओं को कराएंगे सत्ता में भागीदारी का अहसास
श्रीगंगानगर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप गहलोत सरकार श्रीगंगानगर जिले समेत समूचे राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में भागीदारी का अहसास कराएगी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्य अब कार्यकर्ताओं की सलाह से होंगे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारियों के तबादलों में भी प्राथमिकता मिलेगी।
जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को यह अधिकार दे दिया गया है कि तबादलों को लेकर वे अपनी अनुशंसा जिलों के प्रभारी मंत्रियों को सौंपेंगे। प्रभारी मंत्री ये सूचियां मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजेंगे और फिर तबादला आदेश जारी होंगे। इस के साथ ही मंत्रियों को अपने आवास पर प्रतिदिन सुबह एक घंटा जन सुनवाई करने बाद कार्यकर्ताओं से अलग मुलाकात करनी होगी।
जिलों के दौरे के दौरान मंत्रियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का एक सत्र रखना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी मंत्रियों को इस बारे में निर्देश दिए हैं। कोई भी दिक्कत हो तो कार्यकर्ता जिला और ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से प्रभारी मंत्री को बताएं, समस्या दूर होगी।
कांग्रेस की योजना है कि चिकित्सा,शिक्षा एवं ग्रामीण विकास और पंचायती राज जैसे महकमों में आरएसएस की तर्ज पर कांग्रेस विचारधारा के कर्मचारियों को प्राइम पोस्टिंग दी जाए।
भाजपा की हार से लिया कांग्रेस ने सबक
वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगते रहते थे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद हुई भाजपा की समीक्षा बैठकों में भी पराजय का मुख्य कारण कार्यकर्ताओं का चुननाव अभियान में सक्रियता से शामिल नहीं होना माना गया। यह माना गया कि सरकार के कामकाज से कार्यकर्ता खुश नहीं थे। कार्यकर्ता वसुंधरा सरकार को खुद की सरकार महसूस नहीं करते थे। इस हालात से कांग्रेस ने सबक लिया है।
कार्यकर्ताओं को देंगे विकास कार्यों का श्रेय
राज्य में सत्ता में आते ही कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी
कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च मानने को लेकर मंत्रियों एवं
विधायकों को निर्देश दिए हैं। मंत्रियों एवं विधायकों से साफ कहा गया है कि कार्यकर्ता को केन्द्र में रखकर निर्णय किए
जाएं। विधायक अपने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी पहले कार्यकर्ता को दें, जिससे वे इसका श्रेय ले सकें।

No comments