चन्द्रग्रहण लगा लेकिन श्रीगंगानगर में नहीं आया नजर
- अगला चन्द्रग्रहण 16 जुलाई को, जिसे देख पाएंगे श्रीगंगानगर के लोग
श्रीगंगानगर। बीती देर रात से शुरू हुआ चन्द्रग्रहण आज सुबह तक रहा लेकिन इसे श्रीगंगानगर में नहीं देखा जा सका। लोगों में चन्द्रग्रहण के प्रति उत्सुकता जरूर रही। इस साल का आगामी एवं अंतिम चंद्रग्रहण 16 जुलाई को लगेगा। इसे श्रीगंगानगर समेत पूरे भारत में भी देखा जा सकेगा। खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध में होते हैं तब ग्रहण पड़ता है।
अगर हम बात करें चंद्र ग्रहण की तो सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है तो इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं। बीती रात को लगा चन्द्रग्रहण आज सुबह तक रहा। सुपर ब्लड वोल्फ मून नाम से जाना गया यह चन्द्रग्रहण बहुत खास माना गया था। विश्व भर में इस चन्द्रग्रहण के प्रति खासी उत्सुकता रही। श्रीगंगानगर में भी चन्द्रग्रहण के प्रति लोग उत्सुक नजर आए मगर यहां पर यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया। इस वजह से इसका सूतक भी नहीं लगा।

No comments