Breaking News

पड़ोसियों के झगड़े में मासूम के कंठ दबे

- अस्पताल में भर्ती
चूनावढ़ (एसबीटी)। गांव नेतेवाला में पड़ौसियों के झगड़े में एक पक्ष की तीन माह की मासूम बिटिया के कंठ दब गये। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
हवलदार चतरूराम ने बताया कि तीन माह की बालिका भावना पुत्री पे्रम कुमार मेघवाल को बीती रात पौने 11 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कन्ट्रोल रूम की सूचना पर वह अस्पताल में पहुंचे। इस पर भावना की मां सुमन ने बताया कि सोमवार को दिन में उसका पड़ौसियों से झगड़ा हो गया था। बच्ची उसकी गोद में थी। लड़ाई में उसकी बेटी के कंठ दब गये। इस पर उसे अस्पताल में लेकर पहुंची। पड़ौसियों के साथ हुए झगड़े के बाद उसने पुलिस थाना में रिपोर्ट दे दी है। उसके पति बाहर गये हुए हैं। पति के आने के बाद अगर वह कार्रवाई करवाना चाहेगी, तो पुलिस थाना में आ जायेगी।
हवलदार के अनुसार बालिका के आई चोटों की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए उसने डॉक्टर को तहरीर दे दी है। बालिका को मामूली चोटें आई हैं।

No comments