वाहन चालकों के लिए सिरदर्दी बना जाम
- डिवाइडर कट बिगाड़ रहे यातायात व्यवस्था
श्रीगंगानगर। मुख्य मार्गों पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था वाहन चालकों के लिए सिरदर्दी बनी हुई है। अनावश्यक छोड़े गए डिवाइडर कटों के कारण हर घंटे मुख्य मार्गों पर वाहनों का जाम लग रहा है।
जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं। सुखाडिय़ा सर्किल से शिव चौक तक चार डिवाइडर कट हैं। इनमें से शॉर्टकट के चक्कर में निकलने वाले वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ी रहती है।
पूर्व में भी इन अनावश्यक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठती रही है। यातायात सलाहाकार समिति की बैठकों में भी इस पर चर्चा की जाती है, लेकिन व्यवस्था सुधार के लिए डिवाइडर कट बंद करने का निर्णय नहीं लिया जाता।

No comments