एडीएम सिटी ने किया स्टेडियम का निरीक्षण
- परेड का भी हुआ अभ्यास
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर गोपालराम बिरदा ने अधिकारियों के साथ महाराजा गंगासिंह स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने परेड का अभ्यास भी देखा। स्टेडियम में सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस मौके पर उन्होंने स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था तथा पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी भी ली।

No comments