उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांस्टेबल होंगे सम्मानित, मिलेगा नकद पुरस्कार
- श्रीगंगानगर जिले में प्रत्येक थाने की बीट होगी नए सिरे से निर्धारित
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के प्रत्येक पुलिस थाने की बीट का पुनर्निधारण किया जाएगा। इसके तहत पुलिस कांस्टेबलों को नए सिरे से बीट क्षेत्र दिए जाएंगे। अच्छा काम करने वाले कांस्टेबलों को सर्वश्रेष्ठ कांस्टेबल का पुरस्कार दिया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांस्टेबलों को इच्छित स्थान पर नियुक्ति दी जाएगी।
महानिदेशक पुलिस ने इस आशय का आदेश जारी कर आम जन का पुलिस के प्रति विश्वास व सहयोग की भावना का संचरण करने तथा पुलिस की बीट प्रणाली को सशक्त बनाने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के तहत श्रीगंगानगर जिले समेत पूरे प्रदेश के प्रत्येक पुलिस थाने की बीट का आगामी 15 दिन में पुर्ननिर्धारण किया जाएगा।
पुनॢनर्धारित बीट कांस्टेबल व बीट प्रभारी को 15 मार्च तक 40 निर्धारित बिन्दुओं की सूचनाएं पूर्णरूप से निर्धारित पंजिकाओं में अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। अब बीट कांस्टेबल का कार्यकाल दो वर्ष (1 जनवरी से अगले वर्ष 31 दिसम्बर) तक होगा। पद रिक्त होने की स्थिति में एक कांस्टेबल को एक से अधिक बीट का कार्य सौंपा जाएगा। भविष्य में बीट का पुर्ननिर्धारण जिला पुलिस अधीक्षक की अनुमति से ही किया जा सकेगा।
इनका कहना है
पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश के तहत जिला पुलिस ने नये सिरे से थानों में बीट निर्धारित करने के लिए काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में समस्त थाना प्रभारियों को आदेश जारी किया जा चुका है। हर सिपाही को बीट मिलेगी। बीट पुनर्निधारण का काम आगामी 15 दिनों में पूरा कर लिया जायेगा।
- सुरेन्द्र राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर
कोई पुलिस कर्मी नहीं होगा बीट क्षेत्र के बिना
नई कवायद में महिला कांस्टेबल सहित प्रत्येक कांस्टेबल को पृथक बीट आवंटित की जाएगी। एल.सी.,कोर्ट मुंशी और वायरलेस ऑपरेटर को भी बीट आवंटित की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि थाने का कोई भी पुलिसकर्मी बिना बीट क्षेत्र के नहीं रहे। कांस्टेबल को आवंटित बीट में परिवर्तन दो वर्ष से पूर्व नहीं किया जा सकेगा। यदि कांस्टेबल स्थानान्तरण अथवा अन्य कारणों से थाने पर मौजूद नहीं रहता है तो बीट का प्रभार अन्य बीट कांस्टेबल को दिया जा सकेगा। बीट कांस्टेबल की अनुपस्थिति में बीट का कार्य लिंक कांस्टेबल द्वारा किया जाएगा तथा प्रत्येक कांस्टेबल स्वयं की बीट के अतिरिक्त एक बीट का लिंक कांस्टेबल होगा। उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, हैड कांस्टेबल स्तर के अधिकारी को तीन या चार बीट कांस्टेबल के बीट समूह का बीट प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। बीट प्रभारी का कार्यकाल एक वर्ष होगा।
ये काम होंगे जिम्मे, उत्कृष्ट कार्य करने पर मिलेगा सम्मान
बीट क्षेत्र से थाना या चौकी पर आने वाले व्यक्ति को बीट कांस्टेबल के माध्यम से थाना संबंधी अपने सभी कार्य सम्पादित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बीट कांस्टेबल अपने बीट क्षेत्र में संचालित स्थानों, भवनों, कार्यालयों, बाजारों एवं संस्थानों का पूर्ण पता, टेलीफोन इत्यादि दर्ज करेगा। इन स्थानों की गतिविधियों एवं सीसीटीवी कैमरों की पूर्ण सूचना भी रखेगा। थानाधिकारी द्वारा सभी बीट कांस्टेबल की बीट बुक एवं बीट कार्रवाई पंजिका का अवलोकन कर थाना स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बीट कांस्टेबल का चयन किया जाएगा। वृताधिकारी द्वारा वृत क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ बीट कानिस्टेबल का एवं पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त अपने जिलों के सभी वृतों से चयनित सर्वश्रेष्ठ बीट कांस्टेबल का चयन किया जाएगा। चयनित बीट कांस्टेबल को नगद पुरस्कार भी देने के निर्देश दिए गए हैं। बीट कांस्टेबल द्वारा बीट में उत्कृष्ट कार्य करने पर पॉलिसी के अनुरूप होने पर इच्छित स्थानों पर पदस्थापित करने पर विचार किया जाएगा।

No comments