मासूम बेटे का हत्यारा पुलिस की निगरानी में
- कत्ल के बाद खुद ने पी लिया था जहर
रायसिंहनगर। शनिवार को अपने 11 माह के मासूम बेटे की हत्या करने वाला शख्स निरवाणा के सरकारी अस्पताल में पुलिस की निगरानी में उपचार ले रहा है। उसकी तबीयत ठीक होने पर पुलिस उसे काबू करेगी।
मुकलावा पुलिस थाना प्रभारी सुरेन्द्र राणा ने बताया कि शनिवार को गांव 3 आरएमपी में शमशेर सिंह ने अपने 11 माह पुत्र की गला दबा कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शमशेर सिंह ने स्प्रे पी ली थी। उसे निरवाणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि शमशेर सिंह व रमनदीप कौर की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। उनके 11 माह का बेटा था। दोनों में मनमुटाव चल रहा था। ऐसे में शुक्रवार को दोनों पक्षों में पंचायत होने के बाद शमशेर सिंह पीहर से अपनी पत्नी व बेटे को लेकर अपने गांव आया था। यहां फिर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर शमशेर सिंह ने पुत्र गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज है। आरोपी की तबीयत में सुधार होने के बाद उसे काबू कर लिया जायेगा।

No comments