जिला चिकित्सालय में दो प्रसूताओं की मौत
- परिजनों ने जताया विरोध
श्रीगंगानगर। जिला चिकित्सालय में बीते 24 घंटों में दो प्रसूताओं की मौत हो गई। इनमें से एक प्रसूता को परिजन अनूपगढ़ से लेकर गंगानगर पहुचे थे। निधन के बाद परिजनों ने विरोध जताया।
अनूपगढ़ निवासी राधा (21) पत्नी दीपचंद का अनूपगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव हुआ था। खून की कमी की वजह से उसकी तबीयत बिगडऩे पर चिकित्सकों ने उसे दोपहर 3 बजे गंगानगर जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। शाम 6 बजे परिजन उसे लेकर गंगानगर पहुंचे। शरीर में दो ग्राम खून रहने की वजह से उसकी स्थिति लागतार बिगड़ती रही। काफी प्रयास करने के बावजूद चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। रात 8 बजे राधा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आपत्ति जताई। इस पर उनसे समझाइश की गई। पीएमओ डॉ. पवन सैनी ने बताया कि खून की कमी और इनफेक्शन की वजह से राधा की मौत हुई।
इसी तरह सिजेरियन प्रसव के बाद सोमवार सुबह पदमपुर निवासी आरती (24) पत्नी विजयकुमार की मौत हो गई। सिजेरियन के बाद आरती की तबीयत बिगड़ी थी। आज सुबह उसकी मौत हो गई। विरोधस्वरुप परिजन मिलने आए थे। समझाइश के बाद वे मान गए।

No comments