Breaking News

प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 3 फरवरी को

- 14 हजार 976 अभ्यर्थी बैठेंगे, जिला प्रशासन ने 33 केन्द्र बनाए
श्रीगंगानगर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी रविवार को जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन परीक्षा के समन्वयक हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्ती परीक्षा में 14 हजार 976 अभ्यर्थी बैठेंगे। जिला मुख्यालय पर इसके लिए 33 केन्द्र बनाए गए हैं।
प्रशासन ने परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए कई कार्मिकों की ड्यूटियां लगाई हैं, जिनमें जरनैल सिंह सहायक कार्यालय अधीक्षक राबाउमावि केसरीसिंहपुर, जसपाल सिंह सहायक कर्मचारी राउमावि केसरीसिंहपुर, नंदकिशोर राउमावि चकमहाराजका, मोहनलाल चूनावढ़ और बनवारीलाल राबाउमावि मटका चौक श्रीगंगानगर शामिल हैं।
इसके अलावा सभी केन्द्रधीक्षकों को भी प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने केन्द्र में परीक्षा से सम्बंधित व्यवस्थाएं बनाएं। प्रशासन ने उडऩदस्तों और निरीक्षण दल का भी गठन किया है, जो 3 फरवरी को परीक्षा के दौरान आकस्मिक निरीक्षण भी करेगा। इसके अलावा पुलिस प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

No comments