भारत में 10 फीसदी लोगों के पास कुल 77.4 फीसदी संपत्ति : रिपोर्ट
नई दिल्ली। कहते हैं कि जिसके पास पहले से खूब रुपया-पैसा होता है उसके पास धन अपने-आप खिंचा चला आता है। दरअसल ऑक्सफैम की रिपोर्ट भारत के मामले में कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है। दावोस में होने वाले वल्र्ड इकोनोमिक फोरम से पहले ये रिपोर्ट सामने आई है। इसके हिसाब से भारत में मौजूद करोड़पतियों की संपत्ति में वर्ष 2018 में रोजाना करीब 2200 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जनसंख्या के कुल एक फीसदी लोगों की संपत्ति पिछले साल 39 फीसदी के हिसाब से बढ़ी है। देश की करीब आधी आबादी की इकोनोमिक ग्रोथ 2018 में काफी कम गति से आगे बढ़ी। 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों की प्रॉपर्टी में तीन फीसदी के हिसाब से इजाफा हुआ। पूरी दुनिया पर नजर डालें तो करोड़पतियों की संपत्ति में प्रति दिन 12 फीसदी के हिसाब से बढ़ोतरी हुई, जबकि गरीबों की संपत्ति में 11 फीसदी का नुकसान देखने को मिला है।
No comments