शराब की अवैध दुकान के खिलाफ प्रदर्शन
श्रीकरणपुर (एसबीटी)। वार्ड नंबर चार के एक घर में अवैध रूप से चल रही शराब की दुकान को लेकर वार्डवासियों ने बीती रात्रि पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद देर शाम को वार्डवासी शांत हो गए थे लेकिन देर रात फिर से यह दुकान चालू होने पर सोमवार सुबह वार्डवासियों ने डीवाईएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वार्डवासियों का आरोप है कि छोटू माई के डेरे के पास व अंबेडकर पार्क के समीप बाबा रामदेव के मंदिर के नजदीक एक घर में अवैध शराब की दुकान चल रही है। इसे बंद करवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, सुभाष, काला सिंह, राजेश कुमार, बंटी, धर्माराम, कृष्ण सहित वार्ड की अनेक महिलाएं शामिल थीं।
No comments