नोटिस मिला तो छात्राओं को बनाया ढाल
एच ब्लॉक में नियम विरुद्ध बने भवन में अवैध रूप से पीजी का मामला
श्रीगंगानगर। एच ब्लॉक में नियम विरुद्ध भवन बनाकर उसमें पीजी चलाये जाने के मामले में नगर परिषद की ओर से सीजर की कार्यवाही का नोटिस मिलने के बाद भवन मालिक ने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को ही ढाल बनाकर आयुक्त के समक्ष भेज दिया। 73 एच ब्लॉक में चल रहे पीजी की छात्राओं ने आयुक्त सुनीता चौधरी को निकट भविष्य में परीक्षाओं का हवाला देते हुए भवन सीज की कार्यवाही से राहत की गुहार लगाई। आयुक्त ने छात्राओं से स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में उच्च स्तरीय शिकायत हो चुकी है। भवन मालिक को कई दिनों से नोटिस दिये जा रहे हैं। अब और समय नहीं दिया जा सकता। छात्राएं समय रहते अपना सामान उठाकर हॉस्टल खाली कर दें। एक-दो दिन में नगर परिषद भवन सीज की कार्यवाही करेगी। उन्होंने छात्राओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा छात्राएं भवन मालिक के पक्ष में उनके पास आई तो छात्राओं के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। नगर परिषद की ओर से 16 अगस्त को भवन मालिक रमेश कुमार को नोटिस देकर पांच दिवस में भवन में किये गये गलत निर्माण कार्य को हटवाने के लिए समय देते हुए नियमानुसार सीजर की कार्यवाही की चेतावनी दी गई थी। नोटिस की अवधि आज समाप्त हो रही है। ऐसे में भवन मालिक ने हॉस्टल में रहने वाली 31 छात्राओं को ढाल बनाकर अवैध निर्माण बचाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

No comments