पुलिस ने मांगा जनता से सहयोग
गजसिंहपुर (एसबीटी)। श्री अरोड़वंश हनुमान मंदिर धर्मशाला में जनसहभागिता बैठक हुई। वार्ड 8, 9, 10 की बैठक में पुलिस थाना प्रभारी राजा राम लेघा ने कानून व्यवस्था बनाने में आमजन से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का स्वयं पालन करेंगे। आने वाली पीढ़ी स्वत: ही इसका अनुसरण करेगी। बैठक में अरोड़वंश धर्मशाला के अध्यक्ष हरजीत मिगलानी, पार्षद सुरेश काठपाल, अनिप्रीत मक्कड़, कमलजीत हुंदल, जितेंद्र सोनी, सुनील गिरदर, किशन लाल सुथार, ताराचंद छाबड़ा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश वर्मा, अजयवीर, राकेश मेव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
No comments