Breaking News

पक्ष-विपक्ष का मान-सम्मान बनाए रखने को हमेशा तत्पर रहे वाजपेयी जी : पायलट

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है। पायलट ने अपने शोक संदेश में कहा कि वाजपेयी महान नेता थे, जिन्होंने राजनीति में सैद्धांतिक मूल्यों को महत्व देकर राजनीति की गरिमा को बढ़ाने का काम किया। वाजपेयी सभी विचारधाराओं का सम्मान करते थे और पक्ष व विपक्ष के मान-सम्मान को कायम रखने के लिए वे हमेशा तत्पर रहे। देश की राजनीति में उनका अति विशिष्ट स्थान रहा है, उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। आज के दौर में उन जैसे राजनेताओं और उनके द्वारा प्रतिपादित मूल्यों की प्रासंगिकता बढ़ गई है। पायलट ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिरशांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने करने की शक्ति प्रदान करें।

No comments