
नई दिल्ली। सपना चौधरी के वीडियो जमक वायरल होते हैं, और उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से लेकर पंजाबी फिल्मों तक में हाथ आजमाया है, और अपना सिक्का भी जमाया है. सपना चौधरी अब तो बॉलीवुड में भी फिल्में कर चुकी हैं और उन्होंने बिग बॉस के जरिये टेलीविजन पर भी कहर बरपाया है. सपना का ताजा वीडियो बहुत ही अलग है. सपना चौधरी का ये वीडियो इमोशनल कर देने वाला है, और भावनों को जगाता है. इस वीडियो में सपना चौधरी लाल साड़ी पहनकर चिता के सामने खड़ी हैं, और उनकी आंखों से आंसू रुक ही नहीं रहे हैं और चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा है. हालांकि ये सीन उनकी नई पेशकश का है. इस वीडियो में सपना चौधरी चिता के सामने खड़ी हैं और आंसू बहा रही हैं.
No comments