
नई दिल्ली। केरल में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के हालात से टूरिज्म बिजनस पर बुरा असर पड़ा है। बाढ़ से कोच्चि एयरपोर्ट को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे एयरलाइन कंपनियां 18 अगस्त तक वहां के लिए बुक हवाई टिकटों पर 100 पर्सेंट रिफंड दे रही हैं। वायनाड जिले समेत राज्य में दूसरी जगहों पर खुले होटल और रिजॉर्ट भी बंद हैं और वे भी कस्टमर्स को पेबैक ऑप्शन ऑफर कर रहे हैं। ट्रैवल पोर्टल्स और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (ओटीए) का कहना है हालात काफी निराशाजनक है और फ्यूचर बुकिंग के लिए पूछताछ काफी कम हो गई है। क्लियरट्रिप के एयर ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन हेड बालू रामचंद्रन ने कहा कि 10 अगस्त के बाद से होटल कैंसलेशन बढ़े हैं। क्लियरट्रिप पर केरल के लिए महीने के दूसरे पखवाड़े में जो बुकिंग्स हुई थीं, उनके कैंसलेशन में औसत से 50 पर्सेंट ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, 'केरल में भारी बारिश और खराब मौसम से वहां के निवासियों के साथ ट्रैवलर्स के सामने भी गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। लोग सुरक्षा कारणों से वहां जाने के प्रोग्राम कैंसल कर रहे हैं। 14 से 16 अगस्त की बुकिंग कैंसलेशन में 20 पर्सेंट की तेजी दिख रही है। इन सबसे बेंगलुरु, मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों के ट्रैवलर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।Ó
No comments