Breaking News

टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने एशियाई खेलों से नाम वापस लिया

नई दिल्ली। भारत के दिगग्ज टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने गुरुवार को आगामी एशियाई खेलों से अपना नाम वापस ले लिया। शनिवार से शुरू हो रहे एशियंस गेम्स में पेस को पुरुष डबल्स के लिए चुना गया था, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया था कि पेस किस खिलाड़ी के साथ अपनी जोड़ी बनाएंगे। 18 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके 45 वर्षीय पेस ने इसी से नाराज होकर अपना नाम वापस ले लिया। पेस को एशियाई खेलों के लिए डबल्स में जोड़ी बनाने के लिए सुमित नागल सुमित नागल का विकल्प दिया गया था। नागल इन दिनों सिंगल्स में संघर्ष कर रहे हैं और इसलिए पेस को यह सुझाव पसंद नहीं आया। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन पुरुष डबल्स में चोट से वापसी कर रोहन बोपन्ना और दिविज शरन की जोड़ी को उनके आग्रह पर पहले ही मंजूरी दे चुका था।

No comments