Breaking News

जब बाढ़ की तबाही झेल रहा था केरल

जर्मनी में ओनम मना रहे थे मंत्री
नई दिल्ली। जिस समय केरल में बाढ़ से तबाही मची हुई थी तब राज्य सरकार में मंत्री के. राजू जर्मनी में ओनम का जश्न मना रहे थे. इसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है, मंत्री राजनीतिक बयानबाजी का शिकार हो रहे हैं. केरल इस समय सदी की सबसे बड़ी तबाही का सामना कर रहा है. लेकिन केरल सरकार में मंत्री के. राजू 15 अगस्त को जर्मनी में ओनम का जश्न मनाने गए हुए थे. इस जश्न का इंतजाम वहां रह रहे हैं केरल के लोगों ने किया था. के. राजू सीपीआई के सदस्य हैं, बताया जा रहा है कि मंत्री के इस फैसले पर मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष ने गहरी नाराजगी व्यक्त की थी।

No comments