जयपुर एयरपोर्ट पर सोना पकड़ा
बैंकॉक की फ्लाइट से लाए थे चार यात्री
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोमवार को सोने की बड़ी तस्करी का मामला पकड़ा है. कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आने वाली थाई स्माईल फ्लाइट संख्या 343 से आने वाले यात्रियों से एक किलो 600 ग्राम सोना पकड़ा है। कस्टम विभाग ने इस मामले में गुजरात के रहने वाले चार यात्रियों को पकड़ा है. पकड़े गए यात्री सोने को कड़े, चेन और घड़ी के रूप में सोना लेकर आ रहे थे. पकड़े गए यात्रियों की पहचान गुजरात के सूरत निवासी हेमेन्द्र कुमार भंवरलाल जोशी, हितेन्द्र कुमार हेमेन्द्र कुमार जोशी और मनसुख लाल पोपटबाई चौवथिया को रूप हुई है। कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर पहले दो यात्रियों को 580 ग्राम सोने के कड़े और चेन के साथ पकड़ा था. दोनों यात्रियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने दो और साथियों की जानकारी दी. दोनों आरोपी जयपुर एयरपोर्ट से निकल कर अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंच चुके थे।

No comments