Breaking News

टे्रडर्स एसोसिएशन ने जारी की 1272 मतदाताओं की अस्थाई सूची

श्रीगंगानगर। दी गंगानगर टे्रडर्स एसोसिएशन की आगामी कार्यकारिणी चुनाव के लिए 1272 मतदाताओं की अस्थाई सूची सोमवार को जारी कर दी गई। एसोसिएशन की वेबसाइट के साथ-साथ कार्यालय में भी अस्थाई मतदाता सूची व्यापारियों के लिए उपलब्ध रहेगी। टे्रडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश खदरिया ने बताया कि 1272 मतदाताओं वाली अस्थाई सूची जारी कर दी गई है। शाम तक इसे संस्था की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एसोसिएशन कार्यालय में भी सूची उपलब्ध रहेगी। व्यापारी जब चाहे, इसे देख सकते हैं। चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आमसभा बुलाई जाएगी। इसमें जैसा निर्णय होगा, उसी अनुरुप आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कोशिश करेंगे कि 25 सितंबर तक चुनाव करवा लिए जाएं।

No comments