अश्लील हरकत व दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की याचिका खारिज
श्रीगंगानगर। न्यायालय ने अश्लील हरकत व दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की ओर से लगाई जमानत याचिका खारिज कर दी है। पीडि़ता ने 19 अप्रेल को पुलिस थाना रायसिंहनगर में रिपोर्ट देकर आरोपी सोनासिंह उर्फ सोनी पुत्र गुरदेवसिंह निवासी 25आरबी पर अश्लील हरकत व दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी की ओर से लगाई जमानत याचिका विशिष्ट न्यायाधीश (म.उ.द. प्रकरण) ने खारिज कर दी।
No comments