श्रीगंगानगर के रेलवे स्टेशन का हाल जानें अब एक क्लिक पर
लोगों को घर बैठे मालूम पड़ जाएगा अपने शहर के रेलवे स्टेशन का हाल
श्रीगंगानगर। आप अपने रेलवे स्टेशन का हाल अब घर बैठे जान सकते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बीकानेर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों के विभिन्न कामों के फोटो और सुविधाओं आदि का पूरा ब्यौरा अपनी अधिकृत वेवसाइट द्धह्लह्लश्च ://ठ्ठ2ह्म्.द्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठह्म्ड्डद्बद्य2ड्ड4ह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर डाल दिया है। इस वेबसाइट पर जाकर जहां आम यात्री रेलवे स्टेशन की स्थिति का जायजा ले सकते हैं, वहीं जयपुर, दिल्ली और बीकानेर में बैठने आला रेलवे अधिकारी भी अपने दफ्तर मेंं बैठे-बैठे हालात को जान सकते हैं। उपभोक्ता संरक्षण समिति संगरिया के सचिव एडवोकेट संजय आर्य ने बताया कि श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के 25 रेलवे स्टेशनों का ब्यौरा इस वेबसाइट पर डाला गया है। इनमें श्रीगंगानगर, संगरिया, अनूपगढ़, अर्जनसर, बनवाली, बिरधवाल, डबली राठान, ढाबां, धौलीपाल, दीपलाना, गोगामेड़ी, हनुमानगढ़ जंक्शन, हनुमानगढ़ टाउन, जैतसर, केसरीसिंहपुर, मानकसर, नोहर, पीलीबंगा, पृथ्वीराजपुर, रायसिंहनगर, शेरेकां, श्रीविजयनगर, सूरतगढ़, तलवाड़ा झील और टिब्बी स्टेशन हैं।
एडवोकेट आर्य ने बताया कि वेबसाइट के स्टेशन गैलरी ऑप्शन में विभिन्न रेलवे स्टेशनों के ताजातरीन फोटो अपलोड किए गए हैं। इन फोटो के जरिए लोग स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं, वहां चल रहे विकास कार्यों आदि की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। रेलवे अधिकारियों को समय-समय पर वेबसाइट अपडेट करनी होगी। इससे वहां होने वाले कामों और परिवर्तनों के बारे में लोगों को जानकारी मिलती रहेगी।

No comments