Breaking News

शहादत को सलाम देने के लिए स्कूली बच्चों में उत्साह

व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को फटकार
रायसिंहनगर (एसबीटी)। शहीदों को समर्पित शहादत को सलाम कार्यक्रम के प्रति यहां स्कूली बच्चों में उत्साह देखा गया। गांव रामांवाली से लेकर सलेमपुरा तक करीब 60 किलोमीटर की जिले की सबसे बड़ी मानव शृंखला यहां बनाई गई। हालांकि काफी जगह यह मानव शृृंखला टूटती हुई भी नजर आई। कुछ गांवों में ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
प्रशासनिक तौर पर की गई व्यवस्थाएं स्कूली बच्चों के लिए नाकाफी थीं। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नरेगा मजदूरों को भी कार्यक्रम स्थल पर ले आया।
व्यवस्थाओं के नाम पर खर्च की गई राशि के बावजूद स्कूली बच्चे व अन्य लोग अल्पाहार को तरसते नजर आए। वहीं पूरी मानव शृंखला के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी गाड़ी से उतरने की जहमत तक नहीं उठाई। सरकारी गाडिय़ों में करीब 200 से अधिक अधिकारी कर्मचारी मॉनिटरिंग करते हुए नजर आये। कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं को लेकर जिला परिषद की कार्यकारी अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अनूपगढ़ मार्ग पर एक कैंप के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति कार्यक्रमों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
एक बालिका हुई बेहोश : मानव शृंखला में पानी को तरस रही एक स्कूली बालिका बेहोश हो गई। अनूपगढ़ रोड पर बेहोश हुई बच्ची को आसपास के दुकानदारों ने संभाला। कुछ देर बाद बालिका को होश आने के बाद बच्ची रैली में दुबारा शामिल हो गई।

No comments