Breaking News

11 जुआरी दबोचे, 91 हजार की नगदी बरामद

हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्पेशल टीम ने सोमवार को गोलूवाला के झुरिया मोटर्स पर दबिश देकर 11 जुआरियों को नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जा से 91 हजार से अधिक की नगदी बरामद हुई। पुलिस कप्तान अनिल कयाल के आदेश पर स्पेशल टीम ने रसूखदार लोगों को जुआ खेलते हुए काबू कर लिया।
जानकारी के अनुसार सीआई अरविंद बेरड़ के नेतृत्व में टीम ने झुरिया मोटर्स पर दबिश देकर संचालक कुलदीप जाट पुत्र भादरराम जाट निवासी चक 9 एसपीएम पुलिस थाना लालगढ़, गुरजंट सिंह पुत्र महेन्द्र ङ्क्षसह जटसिख निवासी खोथावाली, कुलवीर सिंह पुत्र बख्तावर सिंह जटसिख निवासी चक 1 एचडीपी, गुरप्रीत सिंह पुत्र रूप सिंह जटसिख निवासी वार्ड नम्बर 7 सादुलशहर, बलराम पुत्र श्योपतराम जाट निवासी वार्ड नम्बर 5 गोलूवाला निवादान, भजनलाल पुत्र रावताराम जाट निवासी जोगीवाला लालगढ़, सुभाष चन्द्र पुत्र केसराराम कुम्हार निवासी वार्ड नम्बर 9 गोलूवाला सिहागान, संजय पुत्र कृष्ण जाट निवासी वार्ड नम्बर 7, राकेश पुत्र पालाराम मेघवाल निवासी उम्मेवाला, मुकेश पुत्र अशोक बिश्रोई निवासी वार्ड नम्बर 2 सादुलशहर, अवतार सिंह पुत्र हरभजन सिंह कुम्हार सिख निवासी वार्ड नम्बर 9 सादुलशहर को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए 91 हजार 700 रुपए व ताश के पत्ते बरामद किए।
गौरतलब है कि रसूखदारों के जुआ खेलते पकड़े जाने की खबर कस्बे में चर्चा का विषय बन गई। झुरिया मोटर्स पर बंद कमरे में बड़ा जुआ चल रहा था। पुलिस ने आज तक यहां कभी दबिश नहीं दी, लेकिन एसपी अनिल कयाल के आने के बाद जिला पुलिस जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो गई है।

No comments