सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
चूरू। बिदासर पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गांव दुर्गाना रामनगर निवासी 28 वर्षीय केसराराम जाट व बिदासर निवासी पूनमनाथ के रूप में हुई। घायल बनवारीलाल बिदासर है। तीनों युवक बीती रात करीब दो बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिदासर से सांडवा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में चक पालास के निकट अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह से घायल तीनों युवकों को अस्पताल में लाया गया।
वहां केसराराम व पूनमनाथ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घायल बनवारीलाल के पर्चा बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

No comments