पाकिस्तान से रिहा होकर गजानन्द शर्मा हनुमानगढ़ पहुंचे
ठ्ठ विप्र फाउण्डेशन यूथ विंग द्वारा किया गया कार्यक्रम
हनुमानगढ़। 36 वर्षांे के बाद पाकिस्तान की कोटलखपत जेल से रिहा होकर भारत पहुंचे गजानंद शर्मा का आज हनुमानगढ़ आने पर विप्र फाउंडेशन यूथ विंग द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण जाग्रति मंच के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा, कालूराम शर्मा विप्र फांउडेशन जिलाध्यक्ष, गोविन्द राम जोशी कार्यक्रम प्रभारी विप्र फाउंडेशन यूथ एवं आनंद सारस्वत विप्र फाउंडेशन यूथ के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वतन वापसी के बाद गजानन्द शर्मा पहली बार जैसे ही राजस्थान की धरती पर पहुंचे, वैसे ही उनके अन्दर 36 सालों का दर्द अपने देशवासियों एवं समाज के प्यार को देखकर उनकी आंखे भर आयी। ये सभी के लिए बडा मार्मिक पल था। गजानन्द शर्मा को हनुमानगढ के रास्ते अपने घर जयपुर पहुंचाया जाएगा। जिसके अंदर सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग वहां पर एकत्रित हुए और उन्हें पूरे गर्मजोशी के साथ गजानंद शर्मा का अभिनंदन किया।

No comments