Breaking News

श्रीगंगानगर में लहराया 110 फीट ऊंचा तिरंगा

श्रीगंगानगर। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष। ऐसे ही देशभक्तिपूर्ण माहौल के बीच जिला मुख्यालय पर मंगलवार सुबह गंगानगर में 110 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यूआइटी की ओर से भारत माता चौक पर इस तिरंगे की स्थापना की गई है। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने तिरंगे को भारत की शान बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक इसकी सम्प्रभुता की रक्षा का संकल्प ले। 15 अगस्त के ऐतिहासिक अवसर पर इसकी स्थापना और महत्वपूर्ण हो जाती है। सांसद निहालचंद मेघवाल, राज्यमंत्री सुरेन्द्रपालसिंह टीटी, विधायक कामिनी जिंदल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा, नगर परिषद सभापति अजय चांडक, यूआइटी अध्यक्ष संजय महिपाल, उप सभापति अजय दावड़ा, जिला कलक्टर ज्ञानाराम, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अमित कारगवाल सहित अनेक लोग कार्यक्रम के साक्षी बने।
क्यों खास है तिरंगा
सुखाडिय़ा सर्किल स्थित भारत माता चौक पर स्थापित और लिलेनियम के कपड़े से बना यह तिरंगा सर्दी, गर्मी, बारिश, आंधी और तूफान को झेल कर लम्बे समय तक गंगानगर की शान बढ़ाएगा।
यूआइटी अध्यक्ष महिपाल ने बताया कि तिरंगे का साइज 20 गुणा 30 फीट का रहेगा। न्यास के अधिशाषी अभियंता को प्रॉटोकॉल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

No comments