Breaking News

मानव शृंखला को लेकर अव्यवस्था हावी, परेशान हुए स्कूली बच्चों

पानी और खाने की व्यवस्था समाजसेवियों ने की
श्रीगंगानगर। शहादत को सलाम कार्यक्रम के तहत आज मानव शृंखला बनाई गई, लेकिन इस पर अव्यवस्था हावी रही। भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। क्योंकि कहीं भी प्रशासन की ओर से पेयजल की व्यवस्था दिखाई नहीं दी और न ही कृत्रिम शौचालय बनाए गए। अकेले सेठ जीएल बिहाणी स्कूल से करीब 1700 बच्चों ने इसमें भाग लिया। इन बच्चों के खाने-पीने की व्यवस्था का इंतजाम जयदीप बिहाणी की ओर से करवाया गया।
बिहाणी ने बताया कि धानमण्डी की दुकानों के शौचालयों का इस्तेमाल करवाया गया। इसके अलावा खाने की व्यवस्था भी की गई। बिहाणी ने आरोप लगाया कि सुखाडिय़ा सर्किल पर तिरंगा झंडा फहराने को लेकर आयोजित हुए कार्यक्रम को भी भाजपा ने हाईजैक कर लिया। मंच पर कोई भी समाजसेवी उपस्थित नहीं था। न ही शहर के लोगों को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पूरी व्यवस्था करनी चाहिए थी। सरकार को खुश करने के लिए प्रशासन ने बच्चों, युवाओं और महिलाओं को परेशान किया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पृथीपाल सिंह संधू ने कहा कि यह सिर्फ भाजपा का कार्यक्रम था। इसमें सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ है। लोगों को इससे परेशानी उठानी पड़ी है। नरेगा मजदूरों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि को इसमें शामिल किया गया।
तीन करोड़ रुपये का बजट जारी
राज्य सरकार ने चार जिलों को तीन-तीन करोड़ रुपये का बजट मानव शृंखला की व्यवस्था करने के लिए जारी किया था। श्रीगंगानगर जिले को भी तीन करोड़ रुपये जारी हुए, लेकिन आज की अव्यवस्थाओं को देखते हुए कहीं से भी नहीं लगा कि इतने रुपये खर्च किये गये होंगे। समाजसेवी लोग ही व्यवस्थाओं को बनाने में लगे हुए थे। प्रशासनिक अधिकारी केवल गाडिय़ों में बैठकर निरीक्षण करते नजर आये।

No comments