घटिया निर्माण की शिकायत पर ठेकेदार ने तुड़वाया नाला३
- एसबीटी में प्रमुखता से उठाई गई थी जनता की आवाज
श्रीगंगानगर। नगर विकास न्यास की ओर से सूरतगढ़ रोड पर ठेकेदार की ओर से किये गये घटिया नाला निर्माण में सुधार की कवायद शुरू कर दी है।
'सांध्य बॉर्डर टाइम्सÓ में शनिवार को 'लाखों रुपये से घटिया नाला निर्माणÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिशाषी अभियन्ता संदीप नागपाल ने सहायक अभियन्ता रविन्द्र जैन से रिपोर्ट मांगी थी। जैन की रिपोर्ट में भी ठेकेदार महेन्द्र गोयल की ओर से घटिया निर्माण की पुष्टि की गई। इसके बाद सहायक अभियन्ता की मौजूदगी में ही ठेकेदार ने लोहा मंडी के पास नाले का करीब पचास फुट लम्बा नाला का वह हिस्सा तोड़ दिया गया था, जिसको लेकर दुकानदारों ने सवाल उठाये थे। अब यहां पुन: खाला निर्माण किया जा रहा है।

No comments