पाक नागरिकों से पुलिस थाना में पूछताछ
अनूपगढ़। पुलिस थाना में ही आधा दर्जन पाक नागरिकों से पूछताछ की जा रही है। यह सभी लोग वीजा नियमों का उल्लघंन करके अनूपगढ़ में रिश्तेदारों के घर पहुंच गये थे। अभी तक की पूछताछ में पाक नागरिकों के संदिग्ध होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
पुलिस उप अधीक्षक सोहनराम बिश्रोई ने बताया कि पुलिस थाना में पाक नागरिक तीन महिलाओं, दो लड़कियों व 7 पुरूष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि यह लोग अपने पूर्वजों की अस्थियां भारत में गंगानदी में विसर्जित करने आये थे। वापसी में सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन से अनूपगढ़ पहुंच गये। यहां बीएसएफ की टीम ने पाक नागरिकों को पकड़ लिया था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह पाक विस्थापित अपने रिश्तेदारों से मिलने अनूपगढ़ आ गये थे। उन्होंने बताया कि गुप्तचर एजेंसियां पुलिस थाना में पाक नागरिकों से पूछताछ कर रही हैं।

No comments