कई वार्डों में गन्दे पानी की सप्लाई
श्रीगंगानगर। शहर के कई वार्डों में इन दिनों गन्दे पानी की सप्लाई हो रही है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत के बावजूद इसे गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा। शनिवार व रविवार को वार्ड 20 सेतिया कॉलोनी गली नं. 2 में मटमैले पेयजल की सप्लाई हुई। इसी तरह वार्ड नं. 21, पुरानी आबादी में वार्ड नं. 3 व 4 तथा वार्ड 50 में नल से मटमैले पानी की सप्लाई की शिकायत लोगों ने की है। जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता वीके जैन के अनुसार पाइप लाइन में लीकेज और मरम्मत के कारण ऐसा हो सकता है।
No comments