Breaking News

शहादत को सलाम कार्यक्रम कल

- तैयारियां पूरी
श्रीगंगानगर। जिले के प्रभारी सचिव शिखर अग्रवाल ने कहा कि शहादत को सलाम कार्यक्रम देश भावना से ओतप्रोत व शोभर होना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारम्भ से लेकर समाप्ति तक पूरा प्लान बनाना चाहिए, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
अग्रवाल सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में शहादत को सलाम कार्यक्रम की सफलता के संबंध में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में परमवीर चक्र, शहीद के परिवारों, स्वतंत्रता सैनानियों, वीरांगनाओं इत्यादि का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहादत को सलाम कार्यक्रम निर्धारित समय 14 अगस्त मंगलवर सुबह 11 बजे से शुरू होकर 1 बजे राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिये आमजन को डायवर्जन व अन्य विकल्प तौर पर रास्तों की जानकारी दी जाये। शहादत को सलाम कार्यक्रम के दौरान मानव श्रृंखला वाला हाईवे बंद रहेगा।

No comments