Breaking News

गंगानगर-नोहर में ग्वार के भाव एक समान

- भाव तियालिस सौ रुपए के करीब पहुंचे
श्रीगंगानगर। मानसून की कम सक्रियता के चलते कृषि जिंसों के भावों में बढोतरी का दौर जारी है। सोमवार को ग्वार के भाव तेज रहे। गंगानगर और नोहर में ग्वार एक समान भाव पर बिका। मंडी समिति कर्मचारियों ने बताया कि आज मंडी में ग्वार के भाव 4273 रुपए प्रति क्ंिवटल रहे जबकि नोहर में भी ग्वार 4273 इसी दर से बिका। गंगानगर नई धानमंडी में आवक 600 क्ंिवटल रही। व्यापारियों ने बताया कि बारिश न होने की वजह से कमोडिटी के भाव तेज हैं। मंडी में आज सरसों के भाव भी 3966 रुपए रहे। माना जा रहा है कि विदेशी मांग बढऩे की वजह से ग्वार में तेजी आई है।

No comments