रिहर्सल पूरी, समारोह की तैयारियां जोरों पर
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्टेडियम का निरीक्षण
श्रीगंगानगर। स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ के मुख्य समारोह की रिहर्सल की पूरी कर ली गई है।
सोमवार सुबह महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रिहर्सल व स्टेडियम का निरीक्षण किया।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह बुधवार प्रात: आयोजित होगा। ध्वजारोहण के बाद समारोह में करीब 40 स्कूलों के विद्यार्थी व्यायाम प्रदर्शित करेंगे। एक दर्जन शिक्षण संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पुलिस व सुरक्षा बल टुकडिय़ों की ओर से परेड का प्रदर्शन किया जाएगा।
डॉग स्क्वायर्ड ने की जांच
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह को लेकर महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सोमवार को रिहर्सल के दौरान डॉग
स्क्वायर्ड की टीम ने स्टेडियम में चप्पे-चप्पे की जांच की। यह टीम 15 अगस्त शाम तक मैदान पर निगरानी रखेगी।

No comments