चोरी की कई वारदातों का
- खुलासा होने की उम्मीद
रायसिंहनगर। मुकलावा पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर चोर गिरोह से जिले भर में कई चोरी की वारदातें खुल सकती है। पुलिस आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड लेगी। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस सहित हजारों रुपए का सामान भी बरामद किया है। मुकलावा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र राणा ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। आरोपियों पर दर्जनभर बड़ी चोरी की वारदातें करने के मामले भी दर्ज हैं। इन वारदातों के बारे में पूछताछ में खुलासा होने की उम्मीद है। गत दिनों मुकलावा पुलिस ने अलग अलग स्थानों से अवैध 12 बोर पिस्तोल व कारतूस सहित कुलदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी 3 पीएस व चंद सिंह पुत्र सूरजीत सिंह निवासी डाबला को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ उक्त दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों बिन्दर सिंह पुत्र मंशा सिंह निवासी 3 पीएस व कुलविन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी बांरावाली के साथ मिलकर मुकलावा थाना व आसपास के थाना एरिया से दुर्घटनाग्रस्त वाहनो व ट्रेक्टरो का डीजल व बेटरियां , खेतो में लगी पानी की मोटरे , सोलर प्लेटे , पाईपे व अन्य छोटा मोटा सामान चुराना स्वीकार किया जिस पर थाना मुकलावा में चोरी के दो प्रकरणो में शामिल होने पर बिन्द्र सिंह व कुलविन्द्र सह को गिरफ्ंतार कर एक सोलर प्लेट व एक एलसीडी बरामद की गई व अन्य चोरीयों के बारे में पूछताछ की जा रही है

No comments